Breaking News
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति- रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति- रेखा आर्या
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं- रेखा आर्या

स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं- रेखा आर्या

परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव में महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

विभिन्न स्टालों पर जाकर उद्यमियों से की बातचीत

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाएं हमारे स्वदेशी अभियान का आधार है, क्योंकि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी के भाव को अपने रोजमर्रा के आचरण और दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी देश स्वदेशी आंदोलन पर आगे बढ़ सकेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर हम भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो इसमें स्वदेशी उत्पादों और कौशल की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है । उन्होंने कहा कि एक समय में स्वदेशी आंदोलन ने हमारे देश को आजादी दिलाने में योगदान किया था लेकिन अब समय है कि हम इस आजादी को और मजबूत और सुरक्षित बनाएं। यह भी स्वदेशी के भाव को मजबूत करने से ही संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह, संस्कृति विभाग से मधु भट्ट, बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता मंमगाई, उत्तरांचल महिला संगठन अध्यक्ष साधना शर्मा, नीति कांडपाल, सुविधा स्टोर से अमिता व विभिन्न स्कूलों की छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top