Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

‘नागिन 7’ का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं नई नागिन

‘नागिन 7’ का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं नई नागिन

एक बार फिर दर्शकों का उत्साह चरम पर है, क्योंकि एकता कपूर के लोकप्रिय फिक्शन शो नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आ गया है। लंबे समय से शो का इंतजार कर रहे फैंस को अब लीड कलाकारों के लुक और किरदारों की पहली झलक मिल चुकी है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में कई प्रमुख चेहरों से पर्दा उठ चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन अवतार आकर्षण का केंद्र

इस सीजन में मुख्य नागिन की भूमिका प्रियंका चाहर चौधरी निभा रही हैं, जिनका लुक और अंदाज़ प्रोमो में काफी प्रभावी दिखाया गया है। उनके साथ ईशा सिंह और करण कुंद्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रोमो की शुरुआत में करण का संवाद—”तबाही की शुरुआत हो चुकी है”—शो के रोमांच का अंदाजा पहले ही दे देता है।

इसके बाद प्रियंका और ईशा को नाग मंदिर के बाहर दिखाया जाता है, जहां प्रियंका अपने दुश्मनों से भिड़ने के लिए नागिन रूप में तैयार दिखाई देती हैं। इस सीजन की सबसे बड़ी विशेषता है पहली बार ‘ड्रैगन’ किरदारों की एंट्री, जो शो के विजुअल्स और कहानी को और रोमांचक बनाने वाली है।

स्टार कास्ट की हुई पुष्टि

अब तक केवल प्रियंका और ईशा के नाम ही आधिकारिक रूप से सामने आए थे, लेकिन नए प्रोमो ने स्टारकास्ट को लगभग कन्फर्म कर दिया है। इस सीजन में नामिक पॉल, रिभू मेहरा, कुशाग्रे दुआ, निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी भी दिखाई दे सकते हैं।

प्रसारण की तारीख की घोषणा

नागिन 7 का प्रसारण 27 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर आएगा। प्रोमो देखने के बाद फैंस प्रियंका के नागिन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दर्शकों का मानना है कि प्रियंका–ईशा की जोड़ी इस बार कहानी को नया मोड़ देगी।

नागिन के पिछले सीजन रहे हिट

‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही है। पहले के सीजन में मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, हिना खान, तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नागिन के रूप में लोगों के दिलों पर छा चुकी हैं। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि प्रियंका इस लोकप्रिय सीरीज में क्या नया जादू लेकर आती हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top