Breaking News
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

कुमामोटो मास्टर्स 2025- लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर अंतिम आठ में बनाई जगह

कुमामोटो मास्टर्स 2025- लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर अंतिम आठ में बनाई जगह

क्वार्टरफाइनल में अब पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन

नई दिल्ली। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने जापान में जारी कुमामोटो मास्टर्स 2025 में एक और धमाकेदार जीत दर्ज की है। पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को सीधे सेटों में 21-13, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। यह मुकाबला महज 39 मिनट चला, जिसमें लक्ष्य ने शुरुआत से अंत तक अपने आक्रामक खेल और बेहतरीन नियंत्रण से विरोधी को कोई मौका नहीं दिया।

पहले गेम में संघर्ष, फिर छाई भारतीय शटलर की बादशाही

पहले गेम की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जेसन तेह ने शुरुआत में कुछ बेहतरीन रिटर्न लगाकर लक्ष्य को रोकने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने लय पकड़ते ही शानदार स्मैश और नेट प्ले से बढ़त बना ली। ब्रेक तक स्कोर 11-10 था, जिसके बाद लक्ष्य ने लगातार 7 अंक हासिल करते हुए पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में लक्ष्य का दबदबा, सटीक शॉट्स से किया मैच पर कब्जा

दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने पूरी तरह से एकतरफा खेल दिखाया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने 5-0 की लीड बनाकर सिंगापुर के खिलाड़ी को दबाव में ला दिया। इंटरवल तक स्कोर 11-3 पहुंच चुका था। इसके बाद लक्ष्य ने लगातार सटीक ड्रॉप शॉट्स और स्मैश के साथ मुकाबले को 21-11 से खत्म किया।

अब मुकाबला पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू से

क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य सेन का अगला सामना सिंगापुर के ही पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू से होगा। यह मैच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला माना जा रहा है।
वहीं, भारत के एचएस प्रणय भी दिन के दूसरे मुकाबले में डेनमार्क के रास्मस जेम्के से भिड़ेंगे। भारतीय प्रशंसकों को दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top