Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

जयपुर में बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को रौंदा, हादसे में 13 की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक लोग घायल

जयपुर में बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को रौंदा, हादसे में 13 की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक लोग घायल

डंपर चालक हिरासत में, जांच शुरू

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे ने शहर को स्तब्ध कर दिया। लोहे की मंडी रोड नंबर–14 पर अचानक अनियंत्रित हुए एक डंपर ने सड़क पर चल रहीं कई गाड़ियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे यह डंपर हाईवे की ओर बढ़ रहा था। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में दौड़ रहा डंपर एक के बाद एक वाहन से टकराता गया और सड़क पर अफरातफरी मच गई। कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक-दूसरे में फंस गईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। राहगीरों ने पुलिस, फायर और एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। कई घायल सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़े थे। घायलों को पास के कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएमएस ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट कर राहत–बचाव शुरू किया गया। कुछ वाहनों में फंसे लोगों को निकालने के लिए मशीनों की मदद लेनी पड़ी। सड़क पर टूटे कांच, खून और वाहन के पुर्जे बिखरे पड़े थे। कई स्थानीय लोगों ने मौके पर ही मृतकों के शवों को चादरों और कपड़ों से ढक दिया।

पुलिस ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में ब्रेक सिस्टम फेल होना वजह के तौर पर सामने आ रहा है। मृतकों की पहचान का कार्य जारी है और परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। सड़क साफ कराने के बाद धीरे–धीरे यातायात बहाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top