Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है पुष्प प्रदर्शनी- महाराज

प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है पुष्प प्रदर्शनी- महाराज

राज भवन में महाराज ने किया बसंतोत्सव में प्रतिभाग

देहरादून। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” 1 से 3 मार्च तक चलने वाली तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वहां लगाये गये फूलों के स्टालों सहित जलागम एवं अन्य का निरीक्षण करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राजभवन में बसंत के महीने में बसंतोत्सव का आयोजन उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक सराहनीय कदम है।

महाराज ने कहा कि राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं। पुष्प प्रदर्शनी में प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी फूलों के काश्तकार हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के फूल उत्पादकों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है। ताकि इसके जरिए उत्तराखंड के फूल विदेश में भी अपनी पहचान बना सकें। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक बड़ा स्त्रोत हो सकता है। साथ ही इस प्रकार का आयोजन जन जन को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top