Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

घर में ही मिलेगी वजन घटाने की चाबी, इन मसालों और खाद्य पदार्थों से तेजी से घटाए फैट

घर में ही मिलेगी वजन घटाने की चाबी, इन मसालों और खाद्य पदार्थों से तेजी से घटाए फैट

वजन बढ़ना सिर्फ लुक खराब करने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी आजकल के मुख्य कारण हैं। विश्वभर में बड़ी आबादी इस समस्या से जूझ रही है। बढ़े हुए वजन से हृदय रोग और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों का मानना है – रसोई में ही है समाधान

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा बताती हैं कि घर में मौजूद कुछ मसाले और खाद्य पदार्थ न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करते हैं। ये पूरी तरह प्राकृतिक होते हैं और इनमें मौजूद पोषक तत्व, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये साइड इफेक्ट नहीं करते और रोजमर्रा के खाने में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

काली मिर्च: मेटाबॉलिज्म बढ़ाए, फैट घटाए

हर घर में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज कर पाचन सुधारती है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकती है।

दालचीनी: ब्लड शुगर नियंत्रण और फैट बर्न

दालचीनी में मौजूद सिनामाल्डिहाइड मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाकर फैट घटाने में मदद करती है। सुबह गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पीने से डिटॉक्स का भी असर मिलता है।

इलायची: स्वाद और वजन दोनों में मददगार

इलायची पाचन को सुधारती है और फैट बर्न करने में सहायक होती है। इसे चाय या मसालों के साथ रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।

हल्दी: प्राकृतिक औषधि

भारतीय मसालों में हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकती है।

जीरा: फैट तेजी से घटाए

जीरा में मौजूद थाइमोल और क्यूमिनल्डिहाइड पाचन में सुधार करते हैं और फैट स्टोरेज रोकते हैं। शोध से पता चला है कि दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाने से वजन तेजी से घटता है। सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच जीरा उबालकर पीना भी फायदेमंद है।

ध्यान दें: ये उपाय सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी नई डाइट या उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top