Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस

प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस

रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (15019/15020) की सेवा को साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक (सप्ताह में तीन दिन) करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन को भी नई गति देगा।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर बढ़ी ट्रेन की आवृत्ति

मुख्यमंत्री धामी ने 8 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान इस विषय पर विस्तृत चर्चा की थी। मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद रेल मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देहरादून–टनकपुर रेल सेवा की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया।

नई समय सारिणी

रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार —

15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। (पहले केवल रविवार को चलती थी)

15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। (पहले केवल शनिवार को चलती थी)

रेल मंत्रालय के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है तथा इसे शीघ्र प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा

इस फैसले से कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच यात्रा और अधिक सुगम होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है, जिससे आने वाले समय में पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक रेल संपर्क सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top