Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

नेटफ्लिक्स की ‘जुरासिक वर्ल्ड: कैओस थ्योरी’ के चौथे सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स की ‘जुरासिक वर्ल्ड: कैओस थ्योरी’ के चौथे सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स और ड्रीमवर्क्स एनिमेशन की मशहूर एनिमेटेड सीरीज ‘जुरासिक वर्ल्ड: कैओस थ्योरी’ के चौथे और अंतिम सीजन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हो गया है। न्यूयॉर्क में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी टीम मौजूद रही और फैंस को डायनासोर वर्ल्ड की नई झलक देखने को मिली, जिसने उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।

थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कहानी
इस फाइनल सीजन की कहानी ‘कैंप क्रेटेशियस’ की घटनाओं के छह साल बाद की है। अब डायनासोर खुली दुनिया में हैं और इंसान उनके डर के साये में जीवन जी रहे हैं। ‘नब्लर सिक्स’ के नाम से मशहूर छह दोस्तों की टीम एक बार फिर खतरों और रोमांच से भरपूर मिशन पर निकलती है। इस बार उनका सामना सिर्फ डायनासोर से नहीं, बल्कि एक ऐसी साजिश से है जो दोनों, इंसान और डायनासोर, के अस्तित्व को चुनौती देती है।

इमोशनल और मनोरंजक मोड़
ट्रेलर में एक्शन और थ्रिल के साथ-साथ इमोशनल सीन्स भी दिखाए गए हैं। दर्शकों को पसंद आने वाले प्यारे डायनासोर ‘स्मूथी’ की भी झलक दिखाई गई है, जो पहले सीजनों में लोगों का दिल जीत चुका है।

कॉमिक कॉन में भव्य लॉन्च
न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन के दौरान सीरीज के वॉइस आर्टिस्ट्स और मेकर्स ने फैंस के साथ अनुभव साझा किए। कार्यकारी निर्माता स्कॉट क्रीमर और सह-निर्माता टीम ने बताया कि यह अंतिम सीजन भावनात्मक और यादगार बनाने के लिए खास मेहनत की गई है।

निर्माता और तकनीकी गुणवत्ता
यह सीरीज स्टीवन स्पीलबर्ग, कॉलिन ट्रेवरॉ और फ्रैंक मार्शल द्वारा निर्मित है, वही टीम जिसने जुरासिक पार्क और जुरासिक वर्ल्ड जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बनाया। इसलिए इसकी कहानी, एनीमेशन और तकनीक हॉलीवुड स्तर की है।

सीजन की जानकारी
फाइनल सीजन में कुल 9 एपिसोड होंगे और यह 20 नवंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकेंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top