Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

झाड़सा फ्लाईओवर पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

झाड़सा फ्लाईओवर पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

एक युवक गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम। गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार यूपी नंबर की काली थार SUV अनियंत्रित होकर एग्जिट 9 डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह में से पांच लोग मौके पर ही जान गंवा बैठे। मृतकों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 4.30 बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही वाहन में हुई। थार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में प्रतिष्ठा मिश्रा (25, रायबरेली), आदित्य प्रताप सिंह (30, आगरा), गौतम (31, सोनीपत/ग्रेटर नोएडा), लावण्या (26, आगरा) और एक अज्ञात महिला शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवक कपिल शर्मा (28, बुलंदशहर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्या लॉ कॉलेज की छात्रा थीं। दोनों ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, आदित्य प्रताप सिंह और कपिल शर्मा इंजीनियर थे। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहन की तेज गति को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top