Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

एसजीआरआर विवि में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान

एसजीआरआर विवि में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल, देहरादून के रजिस्ट्रार के.एस. फर्सवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके उपरांत स्कूल की संकाय अध्यक्ष प्रो. दिव्या जुयाल ने स्वागत भाषण दिया और विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया। मुख्य अतिथि के.एस. फर्सवान ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक नहीं होते, बल्कि समाज और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के एक मजबूत

स्तंभ हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, जनकल्याण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में समर्पण, नैतिकता और उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top