Breaking News
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

वरुण-जान्हवी की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज

वरुण-जान्हवी की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह गाना साल 1999 के सोनू निगम के हिट गीत ‘बिजुरिया’ का रीक्रिएशन है, जिसे तेज और एनर्जेटिक म्यूजिक के साथ फिल्म में पेश किया गया है। डांस नंबर होने की वजह से गाने में दोनों सितारों के जबरदस्त मूव्स देखने को मिल रहे हैं।

गाने में सितारों का जलवा
गाने की शुरुआत में मनीष पॉल पगड़ी लगाए नजर आते हैं। शुरुआती लाइन्स किसी हद तक ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के टाइटल ट्रैक की याद दिलाती हैं। इसके बाद वरुण धवन की एंट्री होती है और वह अपने शानदार डांस मूव्स से स्क्रीन पर छा जाते हैं। जान्हवी कपूर साड़ी में अपनी हॉटनेस और ग्रेस दिखाती नजर आती हैं। गाने में फिल्म की पूरी लीड कास्ट—रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल—भी नजर आती हैं।

1999 के हिट गाने का नया अवतार
यह गाना सोनू निगम के म्यूजिक अल्बम ‘मौसम’ के गीत ‘बिजुरिया’ का रीमिक्स है। मूल गाने में सोनू निगम की आवाज और उनके स्टाइलिश हुक स्टेप्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस रीक्रिएशन में पुराने हुक स्टेप को फिल्म में दोबारा पेश किया गया है और कुछ नई लाइन्स जोड़कर इसे और ताजगी दी गई है।

बॉक्स ऑफिस टक्कर तय
वरुण-जान्हवी की यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ से होने वाली है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top