Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मृणाल ठाकुर ने फैंस के साथ देखी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बोलीं – अब तक का सबसे खूबसूरत लम्हा

मृणाल ठाकुर ने फैंस के साथ देखी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बोलीं – अब तक का सबसे खूबसूरत लम्हा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की मिडनाइट स्क्रीनिंग के खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ फिल्म देखने के वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें थिएटर में तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई दी।

एक स्टोरी में मृणाल ने लिखा – “SOS 2 का मिडनाइट शो देखते हुए तालियां और सीटियां बजीं। यह अब तक का सबसे अच्छा एहसास है।” वीडियो में मृणाल खुद भी दर्शकों के साथ फिल्म का आनंद लेती नजर आईं।

‘सन ऑफ सरदार 2’ को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है, जबकि एनआर पचीसिया, प्रवीण तलरेजा और कुमार मंगत पाठक सह-निर्माता हैं। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे एक हफ्ते बाद 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में उतारा गया।

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत और दीपक डोबरियाल जैसे कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। फिल्म खासतौर पर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की अंतिम फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top