Breaking News
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित घंघोड़ा चांदमारी पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री जोशी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

अपने संबोधन में सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में अपने अद्वितीय साहस, शौर्य और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें हमारे वीर जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त कर पूरे विश्व को भारत की सैन्य शक्ति और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम उन वीर सैनिकों और उनके परिवारजनों के सम्मान और कल्याण हेतु हरसंभव प्रयास करें, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों और वीर नारियों के लिए निरंतर नीतिगत एवं सामाजिक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि वीर सपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनकी वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गाथा हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीदों की स्मृति को जीवित रखने, उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके परिवारों को सशक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

इस दौरान शहीद की माता बसंती गुरुंग, कर्नल (सेनि) रघुवीर सिंह भंडारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नैन सिंह पंवार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top