Breaking News
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

मानसून में बाल झड़ने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

मानसून में बाल झड़ने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

बारिश की फुहारें जहां मन को सुकून देती हैं, वहीं यह मौसम बालों और त्वचा के लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। खासकर बालों का झड़ना इस मौसम में आम समस्या बन जाती है। वातावरण में मौजूद नमी, गंदगी और स्कैल्प में पसीने की अधिकता बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। यदि समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंजेपन तक भी पहुंच सकती है।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खा, जो न केवल बालों के झड़ने को कम करेगा, बल्कि उन्हें मजबूत और घना भी बनाएगा।

इस चमत्कारी हेयर ऑयल को बनाने के लिए चाहिए सिर्फ दो चीजें:
मेथी दाना – 2 टेबलस्पून

नारियल तेल – 4 टेबलस्पून

बनाने की विधि:
सबसे पहले मेथी दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह ये फूल जाएंगे।

अगले दिन इन भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बना लें।

अब एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और उसमें तैयार मेथी पेस्ट डाल दें।

इसे धीमी आंच पर 4–5 मिनट तक पकाएं। जब मेथी का रंग हल्का भूरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।

अब इस मिश्रण को ठंडा कर छान लें। आपका हेयर टॉनिक तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल:
तेल लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि बाल और स्कैल्प साफ हैं।

अब इस तेल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें।

आप चाहें तो इसे रातभर छोड़ सकते हैं, या फिर नहाने से दो घंटे पहले लगाकर भी फायदा पा सकते हैं।

सप्ताह में तीन बार इसका उपयोग करें।

फायदे जो जल्द ही नज़र आएंगे:
बालों का झड़ना तेजी से कम होगा।

बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलेगा, जिससे वे मजबूत बनेंगे।

डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

बालों में प्राकृतिक चमक और घनत्व भी लौटेगा।

यह आसान और प्राकृतिक नुस्खा बारिश के मौसम में आपके बालों को अतिरिक्त देखभाल देगा — वो भी बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के। आजमाएं और फर्क खुद महसूस करें!

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top