Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

टीम और व्यक्तिगत खेलों में पदक लाने वाले सभी खिलाड़ी होंगे सम्मानित

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि का पैसा जल्द मिलने वाला है। इसके लिए शासन से 15 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर इतनी नगद इनाम राशि किसी भी राज्य में नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुल मिलाकर 240 के आसपास है।

रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रकरण को उठाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह उनके आग्रह पर त्वरित कारवाई की उसके लिए वें मुख्यमंत्री की बहुत आभारी हैं। शासन ने अब इस मद के लिए कुल 15 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जल्द से जल्द कार्यक्रम आयोजित कर सभी पदक विजेताओं को उनकी नगद इनाम राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं को आउट ऑफ़ टर्न सरकारी नौकरी देने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है और इसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top