Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हार्ट वाइस-18 पर हुआ मंथन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हार्ट वाइस-18 पर हुआ मंथन

युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर जताई चिंता

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में तीन दिवसीय कैंपेन का आयोजन किया गया। हार्ट वाइस-18 जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया विषय पर आधारित कैंपेन में मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ व नाॅन मेडिकल सहयोगी स्टाफ के हार्ट से जुड़े विभिन्न मापदण्डों का मूल्यांकन एवम् अध्ययन किया गया। देश विदेश में 18 ये 30 वर्ष के युवाओं में गम्भीर ह्दय रोगों के मामले प्रकाश में आने के बाद इस विषय को बेहद गम्भीरता से लिया जा रहा है। इस कैंपेन की खास बात यह रही कि इसमें 623 युवाओं (लड़के लड़कियों) का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लड़कियों ने बढ़चढ कर सैंपल देने में रूचि दिखाई।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैथ लैब डायरेक्टर प्रो. डाॅ तनुज भाटिया ने कहा िकइस कैंपेन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ह्दय रोगों के प्रति जागरूक करना है। देश विदेश में ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं जिसमें 18 से 30 वर्ष के युवाओं को भी हार्ट अटैक व गम्भीर ह्दय रोगों के होने के मामले प्रकाश में आए हैं।

बालीवुड अभिनेता जैकी श्राफ की सुपुत्री कृष्णा श्राफ बाम्बे से इस कैंपेन को ज्वाइन करने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंची। उन्होंने कैंपेन में बढ़चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि युवाओं के फिटनेस से जुड़ी यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम को इस मुहिम के लिए बधाई दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 28 से 30 अप्रैल तक कैंपेन का आयोजन किया गया। कैंपेन के दौरान 2 मरीज़ जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया के मामले भी प्रकाश में आए। 27 वर्षीय राघव एक स्कूल में अध्यापक हैं। वह स्कूल में नियमित कक्षा ले रहे थे। अचानक क्लास लेने के दौरान वह बच्चों के सामने ही गिर गए। मेडिकल साइंस में इस अवस्था को पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहते हैं। इसमें खूना का एक थक्का फेफड़े और ह्दय के मुहाने पर आकर जम गया था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इस मरीज़ पैन्म्ब्रा तकनीक से ह्दय उपचार किया गया। मरीज़ बिल्कुल स्वस्थ हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस मामले को विशेष रूप से कैंपेन में लिया गया।

इस कैंपेन में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइंसेज की मेडिकल छात्राओं ने भारी संख्या मं प्रतिभाग किया। अपने अनुभव सांझा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम बहुत अच्छा है। देश विदेश में इस विषय को बेहद गम्भीरता के साथ लिया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने भी इस विषय पर ध्यान आकर्षित करवाने हेतु आयोजन टीम को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top