Breaking News
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति होगी जल्द- रेखा आर्या

ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति होगी जल्द- रेखा आर्या

सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली में नंदा की चौकी के पास नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी की जाएगी।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का निर्माण 12 लाख रुपए की लागत से किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एक संस्था के रूप में सशक्त करने पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के काम को सुगम और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए लगातार उपाय कर रही है। इसके लिए उन्हें सीयूजी सिम और मोबाइल भी दिए जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से ज्यादा पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की रिक्तियां निकाली गई थी, इनके चयन की प्रक्रिया विभाग द्वारा लगभग पूरी कर ली गई है और जल्द से जल्द इन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। मंत्री ने कहा कि लाभार्थियों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि यह दोनों योजनाएं प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने में बहुत प्रभावी भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, उपनिदेशक विक्रम सिंह, जितेन्द्र कुमार, तरुणा चमोला, नीतू फुलारा, परशुराम सकलानी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top