Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

रेखा आर्या ने किया दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

रेखा आर्या ने किया दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

अल्मोडा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंत्री ने एक मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक नि​धि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गांव अमखोली में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 198.21 लाख की लागत से तैयार हुई इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होगी और गृह​​णियों को सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के कोतवाल गांव में भी पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई। जिसमें पेयजल लाइन, सडकों को पक्का करने और आर्थिक सहायता जैसी मांगे शामिल थी। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता पेयजल गीता भाकुनी से उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य के जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया। इसके पहले रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भकुना ( ताकुला) में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं पर सुनवाई की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्कूल मंदिर आदि को आर्थिक सहायता, सड़कों के डामरीकरण, पेयजल, राशन कार्ड, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम में स्थित मंदिर में निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक नि​धि से ₹3 लाख की राशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, नारायण, भुवन जोशी, दीपा भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह बिष्ट, राजू नेगी, जगदीश गोसाई, दीवान राम, सुनील कुमार, ठाकुर सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद, मनोहर, योगेश सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नगरकोटी, योगेश नगरकोटी आदि उपस्थित रहे।

खेल मैदान का भूमिपूजन किया

दोपहर बाद मंत्री रेखा आर्या ने गांव कोट्यूडा में एक खेल मैदान का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में ​खिलाडियों को तैयार करने के लिए छोटे कस्बों और गांवों में भी खेल मैदान तैयार करने होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के दौरान प्रदेश में बडा खेल ढांचा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसकी देखरेख और संचालन के लिए प्रदेश सरकार लिगेसी प्लान ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top