Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री धामी से सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

मुख्यमंत्री धामी से सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

भारत का पौराणिक इतिहास (श्री राम कथा)”पुस्तक का लोकार्पण

सनातन महापरिषद ने मुख्यमंत्री से मंदिरों के जीर्णोद्धार का आग्रह किया

देहरादून। सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एम. पांडे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. गौड़, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज ईष्टवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक भारद्वाज, संगठन मंत्री कंचन सुंडली और राजेश सुंडली शामिल रहे।

भेंट के दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इनमें आगामी हरिद्वार कुंभ 2027 में सनातन महापरिषद की भूमिका, राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम (कोटद्वार) के संरक्षण और विकास, तथा उत्तराखंड में प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। साथ ही मुख्यमंत्री को महापरिषद की उत्तराखंड इकाई में संरक्षक बनाए जाने का अनुरोध भी किया गया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर “भारत का पौराणिक इतिहास (श्री राम कथा)” नामक पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top