Breaking News
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
आज आपके फोन में आएगा अलर्ट, घबराएं नहीं
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास- महाराज
हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर
भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना
भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

शंभू बॉर्डर पर भारी हंगामा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर भारी हंगामा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली। भारी संख्या में किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है। किसानों का मकसद दिल्ली में एंट्री करना है और पुलिस का काम उन्हें किसी भी तरह इससे रोकना है। दिल्ली, नोएडा, यूपी और हरियाणा पुलिस ने हर तरह से तैयारियां की है। अब किसानों को रोकने की कोशिश की वीडियो भी सामने आने लगी हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान और उन्हें कवर करने पहुंचे मीडियाकर्मी इस आंसू गैस से बचने के लिए भाग रहे हैं। दिल्ली पुलिस की तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें देखा जा सकता था कि पुलिस बैरिकेड, कीलें, बोल्डर, बैरियर लगा रही थी।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने हर ताकत झोंक दी है। हफ्तेभर से ज्यादा समय से दिल्ली में पुलिस इसी तैयारी में है कि अन्नदाता राजधानी में एंट्री न ले सकें। गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर हो या फिर शंभू बॉर्डर हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि किसान संगठनों की तरफ से बुलाए गए ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर हमने बहुत सख्त इंतजाम किए हैं. हमारा मकसद है कि किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से रोका जाए और आम लोगों को इसकी वजह से कोई असुविधा न हो यातायात. हम इस स्थिति से शांतिपूर्वक निपटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “सरकार को जो जानकारी मिल रही है उसमें बहुत सारे ऐसे लोग जो इसमें कोशिश करेंगे कि इस तरह की स्थिति बने जिससे वातावरण प्रदूषित हो। मैं किसान भाइयों से कहूंगा कि इन चीजों से वे बचें। भारत सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। अधिकांश बातों पर हम बात करने के लिए तैयार हैं। उसके कई विकल्प वे भी दे सकते हैं हम भी विकल्प दे सकते हैं, एक विकल्प पर आकर हम एक समाधान ढूंढ सकते हैं।”

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। यहां भारी बवाल हो रहा है। पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है तो किसानों की ओर से पथराव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top