Breaking News
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते हैं बादल 

इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते हैं बादल 

13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना 

दिल्ली।  होली तक सर्दी का असर कम हो जाता है। साथ ही धूप धीरे-धीरे अपना असर दिखती है। लेकिन इस बार होली पर मौसम बदलने वाला है। होली के दिन जहां गुलाल उड़ेगा, वहीं बादल भी बरस सकते हैं।

होली पर इस बार नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। जिसकी वजह से बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

आज छाए रहेंगे आंशिक बादल
विभाग ने मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने व 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाए चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा, जबकि 12 मार्च को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रह सकता है।

सोमवार को सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन
वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं सोमवार को इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार (9 मार्च) को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं तीन व आठ मार्च को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश
होली के मौसम पर बारिश कम ही होती है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब आ रहा है। इस कारण से 11 से 16 मार्च तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 12 मार्च को पंजाब और उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, 13 व 14 मार्च को यह थोड़ी बढ़ जाएगी। दिल्ली में भी 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top