Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की दिशा में सरकार लेगी फैसला- डीजी

पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की दिशा में सरकार लेगी फैसला- डीजी

डीजी सूचना से पत्रकार संगठन ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक (डीजी) बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, तिलक राज, किरण शर्मा, राजकिशोर तिवारी, इंद्रेश कोहली और प्रदेश प्रचार मंत्री शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने डीजी तिवारी से मुलाकात के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकार अपने कार्य के दौरान विभिन्न जोखिमों का सामना करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य बीमा की सुविधा न होने के कारण, उन्हें चिकित्सा खर्चों का भारी बोझ उठाना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि सरकार पत्रकारों के लिए एक समर्पित स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करे, जिससे उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा जा सके।

डीजी तिवारी ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वे इस पर गंभीरता से कार्य करेंगे और जल्द ही इसे लागू करने के प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य बीमा योजना का शीघ्र कार्यान्वयन और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम पत्रकार समुदाय के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखे जा रहे हैं।

डीजी ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। इन मुद्दों पर यूनियन गंभीरता से विचार कर शासन प्रशासन के सामने लाता है। ये बहुत अच्छी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top