Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

एसजीआरआरयू में छात्रों ने हर्बल रंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

एसजीआरआरयू में छात्रों ने हर्बल रंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

गृह विज्ञान विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला में छात्रों ने सीखा ऑर्गेनिक और हर्बल रंग बनाना

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय ऑर्गेनिक और हर्बल रंग बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला मैं छात्रों का निर्देशन विभाग अध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ लता सती ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में पहले दिन छात्रों को हर्बल रंगों के महत्व और उनके बनाने की विधि विस्तार से बताई गई।

उन्होंने कहा कि छात्रों ने चुकंदर, हल्दी, पालक, गैंदा और गुलाब का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के रंगों को बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन प्रोफेसर डॉ प्रीति तिवारी ने कहा कि गृह विज्ञान विभाग की यह पहल पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी अग्रिम प्रयास है उन्होंने कहा की रासायनिक रंगों के स्थान पर अगर ऑर्गेनिक रंगों का प्रयोग किया जाए तो उससे त्वचा को होने वाले संक्रमण और शरीर पर होने वाले विपरीत प्रभाव से बचा जा सकता है।

साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज समय-समय पर अपने बच्चों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करेगा जिससे वह पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर विभाग़ाध्यक्ष डॉ लता सती, डॉ मोनिका शर्मा, नेहा गुप्ता और स्निग्धा भट्ट के साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top