Breaking News
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी- भूरी प्रशंसा की

देहरादून। बार काउंसिल देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक एवम् विधिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि मनमोहन कंडवाल 10वीं बार देहरादून बार काउंसिल के अध्यक्ष बने हैं। वह बार काउंसिल के एकमात्र ऐसे अध्यक्ष हैं जो जिन्होंने 10वीं बार बतौर अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने उन्हें बधाई एवम् शुभकानाएं दीं।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सोमवार को बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि न्यायपालिका समाज व देश के निर्माण में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। न्यायपालिका समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्णं भूमिका निभा रही है। वर्तमान में न्यायपालिका बेहद मजबूती के साथ लोकतंत्र की रक्षा कर रही है।

मनमोहन कंडवाल श्री दरबार साहिब के विधिक सलाहकार भी हैं। भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि बार में पंजीकृत अधिवक्ताओं को अस्पताल के नियमानुसार अस्पताल में उपचार छूट प्रदान की जाए। अस्पताल प्रबन्धन की ओर से इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। मनमोहन कंडवाल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने श्री महाराज के कुशल मागदर्शन में संचालित संस्थानों एवम् उनके कर्मचारियों को बधाई एवम् शुभमानाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top