Breaking News
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने जुकरबर्ग, इतने अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने जुकरबर्ग, इतने अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

न्यूयॉर्क। मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा के शेयर की कीमत में उछाल के बाद इस साल उनकी कुल संपत्ति किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा बढ़ी है जिससे वह इस मुकाम तक पहुँचे हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 2024 में अब तक 42.4 अरब डॉलर बढ़ गई है, जिसने उन्हें ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर इंडेक्स में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। मार्केटवॉच की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है, जो पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

जुकरबर्ग की कुल संपत्ति अब 170 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, कंपनी के 2023 प्रॉक्सी स्टेटमेंट और नियामक फाइलिंग के आधार पर, जुकरबर्ग की अधिकांश संपत्ति मेटा प्लेटफॉर्म (पूर्व में फेसबुक) में लगभग 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी से प्राप्त हुई है। जुकरबर्ग दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के पीछे की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी हैं। मेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया स्थित व्यवसाय का 2022 में 117 अरब डॉलर का राजस्व था और इसके लगभग 3.7 अरब मासिक यूजर हैं।

इसकी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश 2012 में उस समय की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी आईपीओ थी। फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जनवरी 2023 की कंपनी प्रस्तुति के अनुसार, मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर हर महीने लगभग 3.7 अरब सक्रिय यूजर हैं, जिनमें फेसबुक पर लगभग तीन अरब शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top