Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत होकर रुपये 99 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के कार्यालयों, भवन, पुस्तकालय, पार्किंग और एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा इस भवन का लोकार्पण किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा समाज के उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। इस भवन के नवनिर्माण से गोर्खाली समाज को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक नए हाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे संस्था के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा वर्षों से गोर्खाली समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक बैठकें और सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस भवन के जीर्णाेद्वार से समाज को एक सुविधाजनक मंच मिलेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत को संरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक संस्थानों और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय की उन्नति और उनके ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।

निरीक्षण के दौरान गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष कैप्टन पदम सिंह थापा, राजन क्षेत्री, श्याम राना, टीडी भूटिया, गोपाल क्षेत्री, प्रभा शाह, सपना मल्ल, विष्णु गुप्ता, मनोज खत्री, मधुसूदन शर्मा, मनोज क्षेत्री सहित कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजीव सोनी, कनिष्ठ अभियंता अरुण जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top