Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बॉक्सिंग की नर्सरी बनेगा पिथौरागढ़- रेखा आर्या

बॉक्सिंग की नर्सरी बनेगा पिथौरागढ़- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण किया

पिथौरागढ़। “पिथौरागढ़ ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बॉक्सर दिए हैं और अब मुझे उम्मीद है कि पिथौरागढ़ बॉक्सरों की नर्सरी बनकर उभरेगा।” यह बात हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर लेलू में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लोकार्पण करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कही।

शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले पूजन करके बहुउद्देशीय क्रीडा हाल का लोकार्पण किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब खेलों और खिलाड़ियों का युग आ चुका है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अगर आप खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको अपने करियर की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश जल्द ही ओलंपिक का आयोजन की दावेदारी में जुटा है और ऐसे में पिथौरागढ़ के लिए राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग का इवेंट यहां होना गौरव की बात है। इससे यहां नई बॉक्सिंग प्रतिभाओं को निखरने की प्रेरणा मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से कहा कि हमने आधारभूत ढांचा खड़ा करके तैयारी पूरी कर दी है और अब जिम्मेदारी आपके कंधों पर है, आपको अपने हुनर को इस तरह निखारना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके माता-पिता का नाम हो सके।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने बॉक्सिंग आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया और बहुउद्देशीय हाल तक पहुंचने वाली सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जाधारी राज्यमंत्री गणेश भंडारी, भगवान कार्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top