Breaking News
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी
इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी

अजय की मैदान को मिली रिलीज तारीख, ईद पर होगी बड़े मियां छोटे मियां से टक्कर

अजय की मैदान को मिली रिलीज तारीख, ईद पर होगी बड़े मियां छोटे मियां से टक्कर

अजय देवगन की फिल्म मैदान काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज तारीख का कई बार ऐलान हुआ तो हर बार यह किसी न किसी वजह से आगे टल गई।अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रशंसक भी काफी से इंतजार कर रहे थे तो बीते दिनों इसके ओटीटी पर आने की भी बात सामने आई। हालांकि, अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है और यह जल्द सिनेमाघरों में आएगी।

बोनी कपूर और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म मैदान की शूटिंग काफी समय पहले पूरी हो चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी कि अजय की यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है। ऐसे में अब इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से होगी, जो ईद पर यानी अप्रैल में ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म की कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग कहा जाता है।इस फिल्म में अजय फुटबॉल कोच का किरदार निभाएंगे तो उनके साथ प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं।फिल्म की पटकथा सैविन क्वाड्रास ने और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

मैदान की रिलीज तारीख सबसे पहले 27 नवंबर 2020 तय हुई थी, लेकिन फिर आगे बढ़ाकर 11 दिसंबर, 2020 कर दिया गया।इसके बाद कोरोना वायरस ने दस्तक दी और यह अगस्त, 2021 तक के लिए टाल दी गई। फिर इसकी रिलीज अक्टूबर, 2021 तय हुई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी और एक बार फिर इसकी तारीख आगे खिसक गई।बीते साल भी यह रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब आखिरकार ये अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top