Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और देयकों संबंधी प्रकरण अधिक समय तक न रहें लंबित- जिलाधिकारी
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और देयकों संबंधी प्रकरण अधिक समय तक न रहें लंबित- जिलाधिकारी
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एसजीआरआरयू के योग छात्र ने राष्ट्रीय पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक

एसजीआरआरयू के योग छात्र ने राष्ट्रीय पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक

सुमीर ज्ञवाली ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थी सुमीर ज्ञवाली ने योगासन भारत के द्वारा कर्नाटक में आयोजित पंचम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2024 में सीनियर-ए (28 से 35 वर्ष) पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज, कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, प्रो. डाॅ. कंचन जोशी डीन स्कूल आॅफ यौगिक साइंस ने विजेता छात्र सुमीर ज्ञवाली को बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में योगासन भारत राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भर से योग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से सुमीर ज्ञवाली को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सुमीर ने देहरादून जिले की ओर से पहले जिला फिर राज्य स्तर पर दोनों जगह स्वर्ण पदक जीता और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय पटल पर रौशन किया है।

उनकी सफलता ने देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तराखण्ड राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून का नाम पूरे भारत वर्ष में रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top