Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव

गैरसैंण। सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को समस्त विभागों की बैठक लेते हुए सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुनियोजित तरीके से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सारकोट गांव का विजिट करते हुए शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया जाए।

आदर्श ग्राम सारकोट में आंगनबाडी भवन, पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और रंगरोगन के साथ विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करें। सैनिक बहुल्य गांव सारकोट में पूर्व सैनिकों को सभी सुविधाएं मुहैया की जाए। गांव में सामाजिक पेंशन से शत प्रतिशत लोगों को आच्छादित किया जाए। पर्यटन विभाग को गांव में लोगों को होम स्टे का पंजीकरण कराने और उरेडा को गांव में सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए।

कृषि, उद्यान एवं सिंचाई विभाग को गांव सिंचाई नहरों की मरम्मत, सिंचाई टैंक, चेन लिंक फेंसिंग, स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी बैंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डेयरी और पशुपालन विभाग को गांव में किसानों को बकरी पालन व दुग्ध उत्पादन से जोड़कर किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने को कहा। पूर्ति विभाग को गांव में शत प्रतिशत लोगों के राशन कार्ड बनाने, गैस कनेक्शन देने और पात्र लाभार्थियों को उज्ज्वला कनेक्शन वितरण करने और पंचायत विभाग को गांव में मनरेगा से रास्तों का सुधारीकरण और सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जल निगम और जल संस्थान को गांव में सभी परिवारों को हर घर जल संयोजन सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को गांव में शिविर लगाकर शत प्रतिशत आयुष्मान एवं दिव्यांग कार्ड बनाने के साथ ही सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ल, सहायक परियोजना अधिकारी केके पंत, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top