Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

टेस्ला की गाडिय़ों में आई बड़ी समस्या, कंपनी ने वापस मंगाए 4000 से अधिक वाहन

टेस्ला की गाडिय़ों में आई बड़ी समस्या, कंपनी ने वापस मंगाए 4000 से अधिक वाहन

नई दिल्ली। एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने एक सॉफ्टवेयर समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया में 2022 और 2023 के बीच बनाए गए 4,000 से ज्यादा मॉडल 3 और मॉडल वाई वाहनों को वापस बुला लिया है। बुनियादी ढांचे, परिवहन, क्षेत्रीय विकास, संचार और कला विभाग (डीआईटीआरसीए) के अनुसार, 4,382 वाहनों में सॉफ्टवेयर समस्या के कारण ठंडे तापमान में गाड़ी चलाते समय स्टीयरिंग व्हील का उपयोग करना मुश्किल हो सकता है।

नोटिस में लिखा है, सॉफ़्टवेयर समस्या के कारण, ठंडे तापमान में स्टीयरिंग व्हील में समस्या आ सकती है। नोटिस में कहा गया है कि खराबी के बावजूद, वाहन चलाते समय ड्राइवरों को गंभीर चोट का खतरा नहीं है। इसमें कहा गया है, यह खराबी वाहन के प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगी। नोटिस के अनुसार, प्रभावित वाहनों के मालिकों से कहा जाता है कि वे वाहन सॉफ्टवेयर वर्जन का निरीक्षण करने और वर्जन 2023.38 या उसके बाद के वर्जन में फ्री अपडेट करने के लिए टेस्ला से संपर्क करें, या अपने वाहन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करें जैसा कि वे आमतौर पर मेन स्क्रीन का उपयोग कर करते हैं।

इस महीने की शुरुआत में, टेस्ला ने अपने ऑटोपायलट सिस्टम को ठीक करने के लिए चीन में 1.6 मिलियन वाहनों को वापस बुलाया, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉल है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में रिकॉल टेस्ला की ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स के मुद्दों को ठीक करने के लिए था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। ऑटोमेकर ने इसी मुद्दे के कारण पिछले साल अमेरिका में 20 लाख कारें वापस मंगाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top