Breaking News
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव

डीएम देहरादून की अधिकारियों को सख्त हिदायत, कार्यों में लापरवाही पर सम्बन्धितों की होगी जिम्मेदारी

डीएम देहरादून की अधिकारियों को सख्त हिदायत, कार्यों में लापरवाही पर सम्बन्धितों की होगी जिम्मेदारी
प्रापर स्टॉक एवं डिमांड रजिस्टर मैंन्टेन करेंगे सैक्टर अधिकारी
ईईएसएल को सख्त हिदायत अपने आपसी मसले स्वयं देखे, नगर निगम को शर्तों के अनुसार सामग्री एवं सेवा की आपूर्ति करें कम्पनी
देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक  सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून अंतर्गत स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। स्ट्रीट लाईटों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं सैक्टर अधिकारियों सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें तथा कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी प्रत्येक दिन अपनी टीम को कॉल कर डिमांड प्राप्त करते हुए मांग के अनुरूप सामग्री का वितरण करते हुए रजिस्टर बनाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटिरिंग करेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्धारित वर्कर उपलबध न कराने तथा रिपेयर होने गई लाईटों की वापसी की धीमी प्रगति पर ईईएसल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने मैनेजमेंट की कमिया आप स्वयं हैंडल करें, नगर निगम को शर्तों के अनुसार सेवा उपलब्ध कराना होगा नही तो निर्धारित मानकों के अनुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही जारी रहेगी। वहीं जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि आप नगर निगम देहरादून में कार्य कर रहे कोई पहाड़ों में नही यहां सभी सुविधा उपलब्ध है। कार्य करने में क्या दिक्कत है,कोई पेरशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि की लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सैक्टर अधिकारियों को अपनी-अपनी टीम वार्डवार जानकारी रहे तथा बार-2 टीमें न बदले।
बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, यूएन गौरव भसीन, नगर निगम के अधि0अभि0, एई, लाईट निरीक्षक सहित ईईएसएल के आरएम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top