Breaking News
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, घरों में खाने की थाली कमजोर कर रही महंगाई 

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, घरों में खाने की थाली कमजोर कर रही महंगाई 

80 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हर एक सब्जी

आम लोगों की जेब पर पड़ रहा भारी असर 

नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान व्रत के कारण फलों की कीमत थोड़ी बढ़ी मगर सब्जियों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। आम दिनों में 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 50 रुपये किलो मिल रहा है। खुदरा बाजार में लौकी के अलावा कोई भी सब्जी 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है।

नवरात्र के दौरान लोग आलू का प्रयोग ज्यादा करते हैं। कंजिका पूजन और भंडारे का प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की सब्जी बनती है। कंजिका पूजन के लिए प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की खरीदारी श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। सब्जियों की यह महंगाई घरों की थाली को कमजोर कर रही है। हरी सब्जियों खास तौर पर मौसमी हरी सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत घरों का बजट खराब कर रही हैं।

गुरुग्राम के दयानंद कॉलोनी की गृहिणी अनीता ने बताया कि सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मुश्किल आ रही है। कोई भी सब्जी 80-100 से कम नहीं हैं। टमाटर की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं और बगैर टमाटर सब्जी नहीं बन पाती। नवरात्र के दौरान फलाहार की प्रधानता के कारण आम तौर पर फल महंगे हो जाते हैं मगर यहां तो सब्जियां की कीमतें ही आसमान छूने लगी हैं। प्रशासन को आढ़तियों से बात कर समस्या का समाधान निकालना होगा। दुकानदारों ने बताया कि थोक में ही सब्जियां महंगी हैं, ऐसे में वे कम कीमत पर सब्जी नहीं बेच सकते हैं। किलो की जगह लोग 250 ग्राम और आधा किलो सब्जियां खरीद रहे हैं।

सब्जियों की कीमतें

आलू 50 रुपये
टमाटर 125 से 140 रुपये
बैंगन 80 रुपये
परवल 80- 90 रुपये
भिंडी 80 रुपये
तुरई 80 रुपये
फूल गोभी 80 रुपये
गाजर 100 रुपये
लौकी 60 रुपये
शिमला मिर्च 180 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top