Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- बीजेपी ने लगातार तीसरी बार बनाई सरकार, कांग्रेस ने उठाए मतगणना पर सवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- बीजेपी ने लगातार तीसरी बार बनाई सरकार, कांग्रेस ने उठाए मतगणना पर सवाल

हरियाणा। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की राजनीति में इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। 58 साल के इतिहास में भाजपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य की 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। कोई भी एग्जिट पोल और राजनीतिक पंडित भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार का अनुमान नहीं लगा पाया था। कांग्रेस की हर रणनीति को ध्वस्त करते हुए भाजपा ने हरियाणा की उस परंपरा को भी कायम रखा है, जिसमें केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होती है। दस साल बाद सत्ता में वापसी की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 37 सीटें ही जीत पाई। पिछली बार कांग्रेस के पास 31 सीटें थीं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

इस बार चुनाव में मतदाताओं ने तीसरे दल की भूमिका खत्म कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं। रानिया में इनेलो के अर्जुन चौटाला और डबवाली में आदित्य देवीलाल चौटाला ने जीत दर्ज की है। चौटाला परिवार के सात सदस्य मैदान में उतरे थे लेकिन इनेलो के दिग्गज अभय चौटाला तक हार गए। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया। दोनों दल का कोई भी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर भी नहीं आ सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top