Breaking News
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

रायपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में हुआ नया खुलासा- दो युवकों के नहीं मिले घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य

रायपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में हुआ नया खुलासा- दो युवकों के नहीं मिले घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पीड़िता की हालत अब सामान्य 

देहरादून। रायपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दोनों युवकों के घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा उनके नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए हैं।

पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किए है। वहीं, पीड़िता की हालत अब सामान्य है। रायपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि तीन युवकों ने युवती को जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी अभिषेक चार नंबर चक्की के पास से पीड़िता को पैदल अपने साथ मैजिक तक लाया। यहां से मैजिक में बैठाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

फोन कर बुलाया था दोस्तों को

पुलिस ने मुकदमे में अभिषेक के साथ उसके दो दोस्तों को भी नामजद किया था। जबकि, आरोपी अभिषेक ने इन्हें अपने एक अन्य साथी के फोन से कॉल कर बुलाया था। जिसके फोन से कॉल की गई वह भी मैजिक वाहन चलाता है। उसने भी तस्दीक की है कि अभिषेक उस वक्त तक मैजिक में अकेला था और पीड़िता पीछे बैठी थी। पुलिस ने जब इन दोनों नामजद युवकों की लोकेशन आदि का पता किया तो ये दोनों अलग-अलग स्थानों पर थे। यानी ये दोनों नामजद घटनास्थल पर थे ही नहीं।

विवेचना के लिए महिला दरोगा नियुक्त
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना के लिए टीम गठित करते हुए दो महिला दरोगाओं को नियुक्त किया है। इसके अलावा साक्ष्यों के संकलन के लिए चार तकनीकी टीमों का गठन भी किया गया है। आरोपी अभिषेक निवासी लाडपुर, रायपुर को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top